लोकसभा चुनाव के लिये राहुल, राजनाथ का वॉर्मअप

Congress leader Rahul Gandhi
नई दिल्‍ली। आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टियों के भीतर चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है। जयपुर में हुए कांग्रेस के दो दिवसीय चिंतन शिविर में राहुल गांधी को उपाध्‍यक्ष बनाकर इसकी शुरूआत भी हो गयी, आज राहुल आगे की रणनीतियां तय करने के लिए पार्टी के महासचिव, सचिव, राज्‍यों के प्रभारी सहित युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल और महिला कांग्रेस के पदाधिक‍ारियों से मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में अलग-अलग राज्‍यों के लिए रणनीतियां तय की जायेंगी।

वहीं भाजपा के नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह भी आज संघ के पदाधिकारियों से मीटिंग करेंगे। राजनाथ सिंह को उनके राजनीतिक अनुभव और साफ सुथरे व्‍यक्तिव के कारण नितिन गडकरी पर वरीयता दी गई है। लोकसभा चुनाव के पहले दोनों ही पार्टियों की स्थिति लगभग एक जैसी ही है।

जहां कर्नाटक में भाजपा नेताओं पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगे हैं वहीं कांग्रेस पर भी अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर आय से अधिक सम्‍पत्ति के आरोप लगे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई भी जांच नहीं की गई। इसके अलावा भी कांग्रेस सरकार 2जी, सीडब्‍ल्‍यूजी, आदर्श सोसाइटी घोटालो के आरोपों का सामना कर रही है। लिहाजा पार्टी में अब राहुल को आगे लाकर पार्टी की एक नई छवि निर्माण की कोशिश की जा रही है।

भाजपा ने भी आय से अधिक सम्‍पत्ति के कारण भ्रष्‍टाचार के आरोपों का सामना कर रहे गडकरी को दोबारा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का पद नहीं दिया और वह गुजरात में जीत और देश में मोदी की छवि को भुनाने की कोशिश कर रही है। चुनावी विशेषज्ञों का भी यही कहना है कि वह 2014 के चुनाव में मोदी ही भाजपा को सत्‍ता में वापसी करा सकते है।

दोनों ही पार्टियों में किये गये बड़े परिवर्तनों का क्‍या असर होता है यह तो जनता तय करेगी, लेकिन चुनाव के लिए दोनों दलों ने वार्मअप करना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+