मोदी सौ फीसदी धर्मनिरपेक्ष हैं: राम जेठमलानी
सुषमा स्वराज की पीएम पद की दावेदारी को लेकर उन्होने खुलकर कुछ भी नहीं बोला, वहीं यह भी कहा है कि मोदी के बारे में नीतीश की राय को गलत माना जा रहा है। जेठमलानी ने कहा कि वर्तमान हालातों को देखते हुए मोदी ही इस पद के लिए उपयुक्त हैं, अगर उन्हें पीएम पद का प्रत्याशी घोषित किया गया तो 2014 लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।
राम जेठमलानी की हां में हां मिलाते हुए भाजपा नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सीपी ठाकुर ने कहा है कि मोदी पीएम पद के सर्वथा योग्य है। सुषमा स्वराज के बारे में उन्होने कहा कि वह हमारी एक मजबूत नेता हैं लेकिन इस समय पीएम पद के लिए मांग मोदी को लेकर की जा रही है। उन्होने जल्द से जल्द पार्टी की बैठक करने और मोदी को नेता चुनने का सुझाव दिया और कहा कि इसमें और देर करना ठीक नहीं होगा।
सीपी ठाकुर ने कहा कि मोदी की उम्मीदवारी तय होने के बाद एनडीए की भी आपात बैठक भी बुलाई जानी चाहिए। भाजपा के कई नेताओं ने मोदी को पीएम पद का दावेदार बताया है। राम जेठमलानी के पहले यशवंत सिंह ने भी पीएम पद के लिए मोदी का ही समर्थन किया था। अब तक सुषमा स्वराज के समर्थन में सिर्फ शिवसेना ने ही खुलकर बोला है।













Click it and Unblock the Notifications