सोनिया ने दिया भरोसा, बजट सत्र में पेश होगा लोकपाल बिल

sonia gandhi
नयी दिल्ली। लगता है समाजसेवी अन्ना हजारे की लोकपाल के लिए चल रही लड़ाई को अंजाम मिल जाएगा। यूपीए की मुखिया सोनिया गांधी ने अन्ना हजारे को आश्वासन दिया है कि आने वाले संसद के बजट सत्र में सरकार लोकपाल बहिल को पेश कर उसे दोनों सदनों में पारित करा लेगी। इस बात की जानकारी देने के लिए यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अन्ना को इक चिट्ठी भी लिखी है।

इससे पहले 11 दिसंबर 2011 को कांग्रेस ने लोकपाल बिल संसद में पेश किया था । लोकसभा में तो बिल पारित हो गया लेकिन राज्यसभा में बिल पारित नहीं हो सका था, जिसके बाद से सरकार इसे संसद में ले कर नहीं आई। लेकिन सोनिया गांधी के भरोसे के बाद लगता है कि सरकार इसबार लोकपाल बिल को संसद में पेश कर पारित करवा लेगी।

लोकपाल बिल के लिए आंदोलन कर रहे अन्ना हजारे 30 जनवरी से पूरे देश की यात्रा पर निकल रहे है। अपनी इस यात्रा की शुरुआत अन्ना बिहार से करेंगे। इस याक्षा का मकसद देश के किसानों को एकजुट करना है। समाज सेवी अन्ना हजारे का मामना है कि किसान संगठनों में एकजुटता नहीं होने की वजह से सरकार किसानों और खेती की उपेक्षा कर रही है। अन्ना की ये यात्रा डेढ़ साल तक चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+