कर्नाटक का नाटक, 13 विधायकों को लेकर राजनीतिक घमासान
बैंगलोर। कर्नाटक में लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक नाटक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अभी यह खबर आई थी की भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर से भी मुलाकात थी। मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह ने कहा था कि कर्नाटक में भाजपा को कई खतरा नहीं है। वो आराम से वहां काम कर रही है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। इसी बीच अब यह खबर आ रही है कि भाजपा के 13 विधायकों के इस्तीफे के मामले में केजीपी चीफ और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो पार्टी इस बात को मान कर चल रही है कि 13 विधायकों का इस्तीफा जल्द से जल्द स्वीकार कर लिया जायेगा। वहीं खबर यह भी आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी 13 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।

पार्टी ने उन विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने 13 विधायकों का इस्तीफे से इंकार किया है। अब ऐसा माना जा रहा है कि अगर 13 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और येदियुरप्पा की पार्टी ज्वाइन कर ली तो शेट्टार सरकार संकट में आ सकती है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदूरप्पा के समर्थक दो मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदयुरप्पा और बागी बीजेपी विधायक सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में स्पीकर मंगलवार को फैसला सुना सकते हैं। राजनीतिक जानकारों का मनना है कि विधायकों का बागी तेवर कम नहीं हुआ तो कर्नाटक सरकार निश्चित तौर पर संकट में आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications