बढ़ सकता है राजधानी ,शताब्दी और दूरंतो का किराया

सरकार ने ट्रेनों में केटरिंग चार्ज बढ़ा दिए है, जिसका असर इन ट्रेनों के किराए पर पड़ना है। इससे पहले 22 जनवरी को रेल मंत्रालय ने एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलने वाले खाने का टैरिफ बढ़ा दिया था, लेकिन इसमें राजधानी ,शताब्दी और दूरंतों ट्रेनें शामिल नहीं थी। इसलिए अब इन ट्रेनों में बढ़ोतरी की योजना चलाई जा रही है और मंत्रालय जल्द इसका ऐलान कर सकता है। इस बढ़ोतरी के पीछे खाद्य वस्तुओं की बढ़ती मंहगाई को भी एक वजह बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि रेल मंत्रालय ने ट्रेनों में खाने-पीने के शुल्कों और मेनू में बदलाव के लिए एक समिति बनाई है। इसी समिति की सिफारिशों के तहत किराए में बढ़ोतरी की जा रही है। गौरतलब है कि सभी ट्रेनों में कैटरिंग सेवा सुधारने के लिए रेलवे ने कई अहम कदम उठाए है जिसके तहत रेलवे के मेनू से कोल्ड ड्रिंक, चौकलेट जैसी चीजे हटाकर उम्दा ब्रैडों की चीजे शामिल की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications