पहले अधिकारियों को धमकाया और फिर मांग ली माफी...

nitin gadkari
नागपुर। बीजेपी अध्यक्षपद का ताज गंवाने के बाद नितिन गडकरी के सितारे गर्दिशों में नजर आ रहे है। पहले ताव में आकर आयकर अधिकारियों को धमकाते है तो दूसरे ही पल में भिगी बिल्ली की तरह माफी मांगते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले दी नागपुर के मंच से चीख-चीखकर आयकर अधिकारियों को धमकाने वाले बीजेपी के भूतपूर्व अध्यक्ष रह चुके नितिन गडकरी ने उनसे माफी मांग ली हैं और कहा है कि उनके मन में इनकम टैक्स अधिकारियों के लिए कोई दुर्भावना नहीं है।

उन्होंने तो सारा ठिकरा मीडिया के माथे फोड़ते हुए कह दिया कि मेरे बयान को तोड़मोड़ कर दिखाया पेश किया गया है। दरअसल इन दिनों नितिन गडकरी के ग्रह नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे। पहले उनकी कंपनी पूर्ति पावर एण्ड शुगर लिमिडेट पर गड़बड़झाले का आरोप लगा तो आयकर विभाग इनके पीछे पर गया। फिर इसी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच की आंच ने इनकी कुर्सी छीन ली। बौखलाहट तो होती ही, सो इन्होंने अपनी भड़ास निकालते हुए आयकर अधिकारियों को देख लेने की धमकी दे डाली।

ताव में आकर धमकी तो दे दी लेकिन जब उसके असर का अंदाजा हुआ तो बिना किसी शर्म और झिझक के उन्होंने तुरंत माफी मांग ली। माफी मांगते हुए गडकरी ने कहा कि आयकर विभाग किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ जांत करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है , बस उन्हें किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार के इशारों पर चलने के बजाए अधिकारियों को अपने काम के प्रति निष्ठावान होना चाहिए क्योंकि सरकार तो आती-जाती रहती है।

गौरतलब है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नितिन गडकरी की कंपनी पूर्ति ग्रुप के गड़बड़झाले के बारे में पूछताछ करने के लिए गडकरी को 1 फरवरी को बुलाया है। गडकरी की कंपनी पर फर्जी तरीके से पैसा कमाने का आरोप लगा है, जिसकी जांच आयकर विभाग द्वारा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+