तेलंगाना मुद्दा: शिंदे और चिदंबरम पर चार सौ बीसी का मुकदमा

उसके बाद नये गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी 28 जनवरी की डेडलाइन दी थी और तेलंगाना अलग करने का वादा किया था लेकिन अब सुशील कुमार शिंदे और वक्त मांग रहे हैं। समर्थकों ने कहा कि यह जनता के साथ साफ तौर पर धोखाधड़ी है इसलिये दोनों नेताओं के खिलाफ केस चलाया जाना चाहिए। इस अर्जी पर सुनवाई के बाद रंगारेड्डी मेट्रोपोलिटन अदालत ने दोनों नेताओं पर अलग तेलंगाना राज्य गठन पर अपना वादा पूरा ना करने का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया और शिंदे तथा चिदंबरम के खिलाफ एलबी नगर पुलिस को धारा 420 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
मालूम हो कि बीते तीन सालों में अलग तेलंगाना राज्य बनाने को लेकर वहां के लोगों ने आंदोलन कर रखा है। कई दौर की बातचीत के बाद भी अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है। केंद्र सरकार और कांग्रेस का कहना है कि इस मसले पर अभी और चर्चा की जानी है जिसमें कुछ और समय लग सकता है। हालांकि तेलंगाना के गठन की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications