अगर जांच हो, तो मायावती का जेल जाना तय: मुलायम

बीएसपी का नाम दिए बगैर उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी अपने आपको दलितों का हितैसी बताती है और दावा करती है कि वो दलितों की पार्टी है, लेकिन उनके नेता खुद अरबपति होते है। अपने को गरीबों को पार्टी कहने वाले खुद 50-50 लाख के नोटों की माला पहनती है। उन्होंने मायावती पर उद्योगपतियों को डरा-धमका कर धन उगाही का भी आरोप लगाते हुए कहा कि वो नेताओं और अरबपतियों को डरा-धमका कर उनसे धन उगाही करती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरह से जमा किए गए काले धन की जांच करनी चाहिए।
सपा मुखिया मुलायम सिंह ने अपनी खुद की पीठ थपथपाते हुए कहा कि यूपी में खुद के दम पर अकेले बहुमत की सरकार बना लेना कोई आसान काम नहीं है। पार्टी की इस जीत से देश में उनका सम्मान बढ़ा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लोग हमसे उम्मीद लगाए हुए है कि हम इसी तरह से आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्तां से कहा कि हमें इस जनभावना को गंभीरता से लेना चाहिए और उसी अनुरुप हमें आचरण भी करना चाहिए। मुलायम सिंह ने इशारा करते हुए कहा कि हम अपने आचरण और व्यवहार से ही लोगों का वोट जीत सकते है।












Click it and Unblock the Notifications