पद्म भूषण पर विवाद, गायिका एस जानकी ने पुरस्कार लेने से किया इंकार

एस जानकी का मानना है कि पुरस्कार देने में दक्षिण भारत को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई है। एस जानकी ने यहां तक कह दिया कि उन्हें भारत रत्न से नीचे कोई सम्मान मंजूर नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि दक्षिण भारतीयों को अच्छे से आदर नहीं दिया जाता है। उन्होंने तल्ख तेवर में कहा कि मुझे भारत रत्न दिया जाए। मालूम हो कि भारत के लिए बीजिंग ओलंपिक 2008 में कांस्य पदक और लंदन ओलंपिक 2012 में रजत पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार का कहना है कि वह निराश है कि भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मभूषण पुरस्कार नहीं प्रदान किया गया।
एस जानकी का संक्षिप्त परिचय
एस जानकी दक्षिण भारत की जानी-मानी गायिका हैं। उन्हें दक्षिण भारत की सुर कोकिला कहा जाता है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मी एस जानकी 19 साल की उम्र से गाने गा रही हैं। उन्हें तमिल, तेलगु और कई हिन्दी फिल्मों में गाने गाए हैं। गौरतलब है कि एस जानकी का हिन्दी गाना 'दिल को चुराने आया गोपाला...' काफी मशहूर हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications