राजपथ पर सेना ने दिखाई अपनी ताकत
नई दिल्ली। आज 26 जनवरी को देश भर में गणतंत्र दिवस समारोह और रंगारंग कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया है। नई दिल्ली के राजपथ पर देश का मुख्य गणतंत्र समारोह मनाया जा रहा है। इस समारोह में इस बार भूटान नरेश जिग्में खेसर नामग्याल वांग्चुक को आमंत्रित किया गया है। भारत मे प्रतिवर्ष 26 जनवरी के मौके पर किसी न किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को आमंत्रित किया जाता है। गणतंत्र दिवस समारोह में राजपथ पर देश की शक्ति और विविधता का प्रदर्शन किया जाता है।
यह समारोह बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित किया जा रहा है। आज के दिन राजधानी दिल्ली को 'नो फ्लाई जोन' घोषित किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मेट्रो रेल स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। राजपथ पर निगरानी रखने के लिए 60 कैमरे लगाये गये हैं।

यह देश का 64वां गणतंत्र है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसके अलावा कल शाम को राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा था कि हम देश के हालात को लेकर गंभीर है। उन्होने अपने भाषण में कई वर्तमान मुद्दों का भी जिक्र किया था। उन्होने पाकिस्तान से सम्बंधो के बारे में कहा था कि हम पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ जरूर बढ़ाना चाहते हैं लेकिन इसे हमारी कमजोरी न समझा जाय।












Click it and Unblock the Notifications