गडकरी जी पहले कुंभ स्नान करो, फिर मिलेंगी नई जिम्मेदारी!

nitin gadkar
नयी दिल्ली। बीजेपी पार्टी प्रेजिडेंट का पद गंवाने के बाद अब नितिन गडकरी कुंभ स्नान की तैयारी कर रहे है। सूत्रों के हवाले से ये खबर मिली है कि गडकरी मौनी अमवस्या के दिन कुंभ नगरी जाकर गंगा स्नान करेंगे। इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि कुंभ में डुबकी लगाने के बाद नितिन गडकरी किसी अभियान या फिर किसी यात्रा की शुरुआत कर सकते है। माना जा रहा है कि कुंभ स्नान करने के बाद गडकरी वहीं से गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु कर हिन्दुओं को एकजुट करने का अभियान शुरु करेंगे।

संघ के चहेते नितिन गडकरी ने बड़े की भारी मन से अध्यक्ष पद का त्याग किया था, लेकिन संघ प्रमुख मोहन भागवत का आर्शिवाद उन्हें प्राप्त है। जानकारी तो ये भी मिल रही है कि संघ प्रमुख जल्द ही गडकरी को नई जिम्मेदारी सौंप सकते है। दरअसल मोहन भागवत के करीबी माने जा रहे गडकरी को लेकर संघ हमेशा से सचेत रहा है। संघ की दरियादिली को देखते हुए माना जा रहा है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कुछ संघ समर्थकों को गडकरी को पार्टी में नया प्रोफाइल देने के लिए अपने विचार देने को कहा है।

जानकारी ये भी मिली है कि कुछ प्रस्ताव तो संघ प्रमुख को मिल भी चुके है। इन प्रस्तावों के मुताबिक बीजेपी के पूर्व पार्टी अध्यक्ष को पार्टी का शैडो प्रेजिडेंट बनाया जा सकता है। अगर गडकरी बीजेपी के शैडो प्रेजिडेंट बनाया जाता है, तो उनका रुतबा पार्टी अध्यक्ष के बराबर का होगा। पार्टी के बैठकों में वो पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बराबर ही बैठेगें।

इसके अलावा जो सुझाव मिले है उनके मुताबिक नितिन गडकरी के व्यक्तिव को छुटभैया नेताओं की श्रेणी से अलग करने के लिए कोई उन्हें किसी उपनाम से नवाजा जा सकता है। गडकरी जी के लिए तो उपाधी तक सोच दिए गए है। अगर सबकी सहमति बन गई तो नितिन गडकरी को 'शुचिता पुरुष' के नाम से जाना जा सकता है। अगर पार्टी की सहमति बनती है तो जल्द ही किसी समारोह का आयोजन कर नितिन गडकरी का नामकरण किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+