मुंबई को खून से लाल करने वाले डेविड हेडली को 35 साल की सजा

शिकागों में सुनवाई के दौरान डेविड हेडली ने 12 गुनाहों में अपना जुर्म कबूल कर लिया था। मालूम हो कि अमेरिका की शिकागो कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। सजा सुनाने के बाद शिकागो कोर्ट के न्यायाधीश ने कहा कि डेविड को दी गई ये सजा नाकाफी है। उन्होंने कहा कि डेविड ने जो गुनाह किया है उसके लिये इससे कहीं ज्यादा सजा होनी चाहिए। हेडली पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद करने का भी आरोप था जिसे उसने कोर्ट में कुबूल कर लिया था।
मालूम हो कि हेडली के सजा के बाद कहीं ना कहीं पाकिस्तान का चेहरा सामने आ गया है क्योंकि हेडली ने अपने कबूलनामे में कहा था कि उसने हाफिज सईद के कहने पर भारत के कई महत्वपूर्ण ठिकानों की रैकी की थी। उल्लेखनीय है कि हेडली को अक्टूबर, 2009 में गिरफ्तार किया था। उसने मुंबई हमले की रैकी की थी और इस हमले में 160 लोग मारे गए थे जिनमें छह अमेरिकी नागरिक शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications