कनाडाई नागरिकता न छूटे इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे ताहिर उल कादरी
लाहौर। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और चुनाव सुधार जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन करने वाले धार्मिक नेता ताहिर उल कादरी ने कहा है कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि वह वंशवादी राजनीति को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। कादरी का यह भी कहना है कि उनके दोनों बेटे, दामाद, बहू और पत्नी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। जबकि लोगों का कहना है कि कादरी के परिवार का कोई भी व्यक्ति राजनीति में नहीं है अत: वंशवादी राजनीति का सवाल ही नहीं पैदा होता है।
सच तो यह है कि वह अपनी कनाडा की नागरिकता नहीं छोड़ना चाहते हैं इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

ताहिर उल कादरी एक धार्मिक नेता हैं जिनका पाकिस्तान में काफी रसूख है और उनके लाखों समर्थक हैं। इस्लामाबाद में किये गये अपने आंदोलन में भी कादरी ने कहा था कि उन्हें पाकिस्तान में लगभग 10 लाख लोगों का समर्थन प्राप्त है। उन्होने चार दिनों तक आंदोलन किया, जिसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने उनसे समझौता कर आंदोलन खत्म किया।












Click it and Unblock the Notifications