गृहमंत्री शिंदे के खिलाफ बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

इस प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता गृहमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने उनपर वाटर कैनन छोड़े। स्थिती की गंभीरता को देखते हुए जंतर-मंतर के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। प्रदर्शन स्थल के चारों ओर सुरक्षा घेरा लगा दिया गया है।देश की राजधानी दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में भी बीजेपी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दोपहर के 12 बजे से 2 बजे की बीच बीजेपी का विरोध प्रदर्शन होगा। शहर के हजरतगंज चौहारे पर बीजेपी गृहमंत्री के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करेंगी।
वही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है। देश के कोने-कोने में बीजेपी के कार्यकर्ता आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है। चंडीगढ़, बंगलौर, नागपुर में भी बीजेपी का प्रदर्शन चल रहा है। चंडीगड़ में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार भी की। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपनी कटिबद्धता दिखाई है और कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि वो शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन करें।
गौरतलब है कि देश के गृहमंत्री सुशाल कुमार शिंदे ने अपने बयान में बीजेपी और आरएसएस को हिन्दु आंतकवादी बताया था। बयान से नाराज बीजेपी ने गृहमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। बीजेपी की मांग है कि सरकार गृहमंत्री के खिलाफ तुरंत कार्यवाई करें साथ ही गृहमंत्री अपने बयान के लिए बीजेपी और आरएसएस से माफी मांगे।












Click it and Unblock the Notifications