कर्नाटक में राजनीतिक नाटक, 2 मंत्रियों का इस्तीफा

सूत्रों ने बताया कि जब सभी विधायक अपना इस्तीफा सौंपने गये थे उस वक्त ना तो विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया और ना ही विधानसभा सचिव ओमप्रकाश मौजूद थे। विधायकों ने करीब एक घंटे तक इंतजार किया फिर उसके बाद बीएस येदियुरप्पा के घर पहुंच गये। विधायकों ने येदियुरप्पा से कहा कि शेट्टर की सरकार अल्पमत में आ गई है। विधायकों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया शहर से बाहर हैं। उन्होंने उत्तेजित लहजे में कहा कि विधानसभा सचिवालय का कोई भी अधिकारी या तो उनके इस्तीफे स्वीकार करे या लिखकर दे कि वे इस्तीफा स्वीकार करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि बोपैया को विधायकों के इस्तीफे के बारे में पहले ही बात दिया गया था इसलिये वो शहर से बाहर चले गये। वहीं मुख्यमंत्री ने दो मंत्रियों के इस्तीफे की पुष्टि की है। मालूम हो कि लंबे समय तक पार्टी से जुड़े कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा ने पिछले वर्ष पार्टी से नाता तोड़कर अपनी नई पार्टी बना ली थी। बीएस येदियुरप्पा ने अपनी पार्टी का नाम केजीपी रखा है।












Click it and Unblock the Notifications