बराक ओबामा ने दूसरी बार ली राष्ट्रपति पद की शपथ
वॉशिंगटन। बराक ओबामा ने सोमवार को एक सादे समारोह में दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली। यह समारोह व्हाइट हाउस में आयोजित हुआ। इस मौके र उनकी पत्नी मिशेल ओबामा और दोनों बेटियां साशा व माल्या भी उपस्थित थीं। रविवार को हुए शपथ ग्रहण के बाद आज से व्हाइट हाउस में रंगारंग कार्यक्रम होंगे।
खास बात यह है कि राष्ट्रपति अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन रंगारंग कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ-साथ एक स्कूल को संवारने का काम करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति के लिये रंग-बिरंगे परिधानों में लोग व्हाइट हाउस पहुंच रहे हैं। सिर्फ वॉशिंगटन ही नहीं बल्कि न्यूयॉर्क और शिकागो समेत कई अन्य शहरों में भी ओबामा के लिये रंगारंग कार्यक्रम होंगे। ओबामा सोमवार को एक बार फिर शपथ लेंगे। इस बार शपथ ग्रहण जनता के सामने होगा।

ओबामा के दूसरे कार्यकाल में सबसे बड़ी चुनौती आर्थिक स्थिति से निपटना होगी। चूंकि अमेरिका में आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे गंभीर हो रही है। उधर भारत से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मनमोहन सिंह ने ओबामा को एक बार फिर दोबारा राष्ट्रपति बनने पर बधाई संदेश भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications