गणतंत्र दिवस: परेड के दौरान मोबाइल फोन पर पाबंदी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चौकसी को लेकर दिल्‍ली पुलिस ने तमाम इंतजाम किये हैं। दिल्‍ली पुलिस ने परेड के आगंतुकों से मोबाइल फोन ना लाने की अपील की है। इस संबंध में दिल्‍ली पुलिस की तरफ से तमाम अखबारों में नोटिस प्रकाशित किया गया है जिसमें साफ-साफ लिखा गया है कि गणतंत्र दिवस 2013 के परेड में आने वाले लोग अपना मोबाइल फोन लेकर ना आये। नोटिस में लिखा गया है कि ऐसा सुरक्षा व्‍यवस्‍था के मद्देनजर किया गया है। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा व्‍यवस्‍था के चलते यातायात पर खासा ध्‍यान दिया गया है।

दिल्‍ली पुलिस ने 24 घंटे यातायात हेल्‍पलाइन नंबर ( 011-25844444) भी उपलब्‍ध कराया है। इसके अलावा दिल्‍ली से सटे राज्यों में भी यातायात पुलिस व परिवहन विभाग से संयुक्त रूप से काली फिल्म चढ़ी गाड़ियों पर कार्रवाई करने की बात कही गयी है। दिल्‍ली पुलिस के आला अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सड़कों पर पुलिस मौजूदगी को बढ़ाने पर जोर दिया है और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर सघन चेकिंग शुरु कर दी गई है।

Republic Day Parade: Police ask visitors not to carry phones

राजधानी दिल्‍ली में ऊंची इमारतों पर अचूक निशानेबाजों को तैनात किया गया है जबकि 160 से अधिक क्लोज सर्किट कैमरे राजपथ और लालकिले के बीच परेड के रास्ते पर लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। मोबाइल टीमें, विमानभेदी तोपें और एनएसजी के अचूक निशानेबाज शहर के अलग-अलग जगहों पर लगाए गए हैं, जबकि दिल्ली पुलिस के कमांडो रायसीना हिल्स से लालकिले तक गणतंत्र दिवस परेड के आठ किलोमीटर लंबे रास्ते पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं कई रास्‍तों को भी बंद कर दिया गया है। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार राजपथ पर 25 जनवरी को शाम छह बजे से किसी गाड़ी के परिचालन की अनुमति नहीं दी गई जबकि तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से लेकर लालकिले तक सुबह चार बजे से यातायात प्रभावित रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+