भारत ने पाक का आग्रह ठुकराया, कहा अब कोई बातचीत नहीं

Manmohan Singh
नई दिल्‍ली। पीटीआई से आ रही खबर के मुताबिक भारत ने पाकिस्‍तान से कोई बातचीत करने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि भारत द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराने पर पाकिस्‍तान ने अडि़यल रूख छोड़कर भारत के सामने बातचीत का प्रस्‍ताव रखा है। पाकिस्‍तान की विदेश मंत्री हिना रब्‍बानी खार ने कहा है कि भारत और पाक को आपस में बातचीत कर सीमा विवाद का हल निकालना चाहिए।

जिस पर भारत सरकार ने पाक से कोई भी बातचीत करने से इंकार कर दिया है और कहा कि अगर पाकिस्‍तान, भारत से बेहतर संबंध चाहता है तो वह पहले अपनी गलती माने। पाकिस्‍तान ने पिछले दस दिनों में कई बार संघर्ष विराम का उल्‍लंघन किया है। पाकिस्‍तान ने इससे भी इंकार कर दिया कि भारतीय जवान का सिर काटने की बर्बर कार्यवाही को भी उन्‍होने ही अंजाम दिया है।

पाकिस्‍तान के इस घृ‍णित कार्य पर अपनी नाराजगी जताते हुए भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि पाक के साथ भारत के संबंध कभी सामान्‍य रह ही नहीं सकते हैं और अब भारत ने पाक से वार्ता करने से मना कर दिया।

न्‍यूयॉर्क में अपने दिये गये बयान में पाक विदेश मंत्री हिना रब्‍बानी खार ने पाकिस्‍तान को युद्ध के लिए उकसाने का आरोप भी भारत पर लगाया था। वहीं भारतीय सेना प्रमुख बिक्रम सिंह ने कहा था कि हम पाकिस्‍तान को करार जवाब देंगे और इसके लिए समय और जगह का चुनाव हम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+