सोनिया-मनमोहन की तस्वीरों से सजी गुलाबी नगरी

 manmohan singh
जयपुर। 18 जनवरी को पिंक सिटी में होने वाली कांग्रेस की दो दिवसीय चिंतन शिविर के मद्देनजर शहर को कांग्रेसमयी बना दिया गया है। गुलाबी नगरी में जहां तक नजर दौड़ती है वहां तक कांग्रेस नेताओं के पोस्टर-बैंनर नजर आ रहे है।

शहर के मुख्य मार्ग से लेकर आयोजन स्थल तक पूरे शहर को कांग्रेस के झंडों,प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बैनरों और कट आउट से सजा दिया गया है। 18 जनवरी को कांग्रेस की दो दिवसीय चिंतन शिविर और 20 जनवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। जिसे देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

कांग्रेस कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी चिंतन शिविर स्थल बिड़ला सभागार की सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने जयपुर पहुंच चुके है। चिंतन शिविर स्थल के नजदीक तीन चक्रिय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। कांग्रेस की इस चिंतन शिविर के दौरान सरकार केन्द्र और राज्य सरकार की चार योजनाओं को लांच करने की योजना बना रही है। माना ये जा रहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी इन योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

सूत्रों की माने तो राहुल गांधी की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी आवास योजना और जयपुर की कच्ची बस्ती योजना इस चिंतन शिविर में लांच की जा सकती है। वही चिंतन शिविर के अंतिम रुप का जायदा लेने जयपुर पहुंचे कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि शिविर को पूरी तक से शादगी में रखा गया है,किसी भी तरह की फिजूलखर्ची नहीं गई है। शिविर के एजेंडे पर बोलते हुए उन्होने कहा कि इसका फैसला दिल्ली में लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+