सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बस, 11 की दर्दनाक मौत
भोपाल।
मध्य प्रदेश के धार जिले में मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर बदनावर के निकट एक गांव में एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गये। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में 3 पुरुष, 3 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल है। हादसे के वजह बस की तेज गति बताई जा रही है। हालांकि घटना के बाद से बस का चालक मौके से फरार हो गया है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार आज सुबह गुजरात से इंदौर जा रही एक निजी बस पंचकवासा गांव के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। पुलिस का कहना है कि बस की गति तेज थी और कोहरे के चलते चालक को सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं दिखाई दिया। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में 10 लोग जख्मी हुए हैं जिनमें से दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। दोनों को इलाज के लिये इंदौर रेफर कर दिया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्राप्त
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा और घायलों का नि:शुल्क इलाज कराने के निर्देश दिये हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद से ही बस का चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।











Click it and Unblock the Notifications