2014 जीतने के लिए कांग्रेस का महिला एजेंडा!

इस मुद्दे पर पार्टी की गंभीरता इसी से झलकती है कि 18 जनवरी से जयपुर में होने वाली चितंन शिविर में इसपर गंभीरता से विचार किया जाएगा। पार्टी इस गंभीर मुद्दे पर शिविर के दौरान संदेश देने की कोशिश करेगी। सूत्रों की माने तो शिविर के दौरान पार्टी महिलाओं को लेकर एक रिजॉल्यूशन पेश कर सकती है।
बताया तो ये भी जा रहा है कि इस चिंतन शिविर के दौरान पार्टी सरकार से महिला रिजर्वेशन बिल पर तेजी से काम करने की निर्देश दे सकती है। दो दिनों तक चलने वाली इस चिंतन शिविर में पार्टी सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की संभावनाएं तलाशने की कोशिश कर सकती है ।
पार्टी का मानना है कि देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तात्कालिक कदम उठाने से बेहतर है कि इसके लिए दूरगामी लेकिन पुख्ता और स्थाई कदम उठाए जाएं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पार्टी अपने सहयोगियों से भी बात करने का मन बना रही है।
सूत्रों की माने तो चिंतन शिविर में सोनिया गांधी द्वारा दिए जाने वाले भाषण में भी महिलाओं को सशक्त बनाए जाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। वही सरकार कांग्रेस शासित प्रदेशों में अपने मुख्यमंत्रियों पर महिलाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने पर जोर दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications