भारत-पाक तत्काल वीजा सेवा पर रोक

india and pakistan
नयी दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच कल विफल रही फ्लैग मीटिंग के बाद आज भारत सरकार के कड़ा रुख अख्तियार करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच वीजा सेवा बंद कर दी है। पाक के रवैये से नाराज भारत सरकार ने सीनियर सिटीजन को वाघा बार्डर पर पहुंचते ही मिलने वाली तत्काल वीजा सेवा पर रोक लगा दी है। ये सेवा अगले आदेश मिलने तक के लिए बंद कर दी गई है।

गौरतलब है कि आज ही से ये सेवा भारत और पाकिस्तान के बीच शुरु होने वाली थी, लेकिन भारत सरकार ने तकनीकी वजहों का हवाले देते हुए इस वीजा सेवा पर रोक लगा दी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों ने भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में दरार आ गई है। एलओसी पर दो भारतीय सैनिकों की निर्ममता से की गई हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

इस घटना के बाद भारत और पाक के बीच व्यापार संबंध भी लगभग खत्म हो चुके है। पाकिस्तान के रुखे रवैये की वजह से ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारत में जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे है तो वही राजनैतिक महकमे भी इस मामले के लेकर सरकार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आर्मी चीफ पहले ही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव देने की चेतावनी दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+