भारत को उकसाने का काम बंद करे पाक: परनायक

परनायक के मुताबिक कल से आज तक पाकिस्तानी सेना ने तीन बार सीजफायर का उल्लघंन किया जा चुका है। उन्होनें पाकिस्तानी सेना को चेतावनी देते हुए कहा कि पाक सेना भारत को उकसाने का काम बंद करे। दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर कल भारत और पाकिस्तान के बीच फ्लैंग मीटिंग भी हुई थी,लेकिन केटी परनायक के मुताबिक ये फ्लैंग मींटिग भी कुछ खास सफल नहीं रही। बैठक के दौरान भारत की ओर से पाकिस्तान से शहीद हेमराज का सिर मांगा गया।
भारत ने पाकिस्तान की ओर से लाइन ऑफ कट्रोल पर बनाए गए बारुंदी सुरंगों की तस्वीर पाकिस्तान को सौंपी । लेकिन पाकिस्तान ने इन सारे आरोपों को सिरे से नकारते हुए पुरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। सेना के उत्तरी कमान के चीफ परनायक के मुताबिक भारत में घुसपैठ ना करा पाने से पाकिस्तानी हताश है और इसी हताशे की वजह से वो सीमा पर इस तरह के कृत्यों को अंजाम दे रहे है।
इससे पहले भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का दुबारा से उल्लघंन होता है भारतीय सेना इसका जवाब अपने अंदाज में देगी। गौरतलब है कि 9 जनवरी की रात पुंछ सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे दो भारतीय जवानों की निर्मम हत्या कर दी गई थी । जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गए है।












Click it and Unblock the Notifications