गुजराती पतंग ने विश्व को मोहित किया: मोदी

अहमदाबाद। पतंग उत्‍सव गुजरात में भले ही काफी लंबे समय से मनाया जाता रहा है लेकिन नरेन्‍द्र मोदी की सरकार ने इसे अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर लाने का काम किया है। गुजरात के साबरमती नदी के किनारे 25वें अंतरराष्‍ट्रीय पतंग उत्‍सव का उद्घाटन करने के बाद मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि पतंग उत्‍सव एक नियमित कार्यक्रम रहा है। वैसे तो यह काफी लंबे समय से मौजूद था लेकिन इसे विश्‍व को दिखाने का कौशल नहीं था।

मोदी ने कहा कि हमने दिखाया कि कैसे एक पतंग विश्‍व को गुजरात की तरफ आकर्षिम कर सकती है। मोदी ने कहा कि इस बार राज्‍य सरकार अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव को मोधेरा जैसे छोटे शहरों तक ले जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये मोदी ने गुजरात सरकार के प्रयासों की बात की और कहा कि अन्‍तरराष्‍ट्रीय पतंग उत्‍सव ने पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही साथ गरीबों को भी फायदा पहुंचाएगा।

Gujarat CM Narendra Modi

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि गुजरात के पास पूरी दुनिया को दिखाने और देने के लिये बहुत कुछ है। मोदी ने कहा कि पहले पर्यटन को उतना बढ़ावा नहीं मिला था ताकि लोग गुजरात को जान सके मगर अब हमें लोगों को गुजरात बुलाना है और उन्‍हें दिखाना है। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव में 50 देशों और भारत के 10 राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल हुये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+