'मेरे बेटे का सिर लाकर दो, तभी खाऊंगी खाना'
मथुरा। अब तो हद ही हो गयी है..हमें हमारे बेटे का सिर लाकर दो यह कहना है उस परिवार का जिसने अपना बेटा खोया है। वो भी बेशर्म पाकिस्तान के चलते। हम बात कर रहे हैं भारत मां के होनहार शहीद बेटे जवान हेमराज की। जिसके सिर को काटकर पाकिस्तानी सेना बड़ी ही बेशर्मी से इतरा रही है। अपने शहीद बेटे पर फक्र से सीना चौड़ा करने वाले हेमराज का परिवार सरकार की उपेक्षा के कारण पूरी तरह से टूट चुका है।
इसलिए वो अब हेमराज की चिता स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठ गया है। अपने सिर कटे शहीद बेटे की लाश देखकर उसकी मां का सीना फट गया है वो तीन दिन से भूखी-प्यासी बैठी हुई है, उसकी नम आंखे बस अपने बेटे का सिर मांग रही है ताकी वो एक बार अपने बेटे का सिर चूम सके लेकिन लगता है सरकार एक दम संवेदनहीन हो गयी है उसे ना तो आंसू दिखायी पड़ रहे हैं और ना ही किसी का दर्द सुनायी पड़ रहा है।
कहा जा रहा है कि मां मीना देवी और अन्य परिजनों को शहीद लांसनायक हेमराज का चेहरा इसलिए नहीं दिखाया क्योंकि वो बहुत बुरी हालत में था इसलिेए कफन में ब़ॉड़ी के सिर की जगह फूल रखा था। अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद मथुरा के जिलाधिकारी समीर वर्मा और सेना के अधिकारियों ने इसके लिए गांव और घर के बड़ों को तैयार कर लिया था। बाद में खबर आयी कि शहीद हेमराज की सिर पाकिस्तानी सैनिक काट ले गए थे। इसी के बाद परिजनों ने सिर की मांग शुरू कर दी और मां ने खाना छोड़ दिया।
गौरतलब है कि मंगलवार शाम को जम्मू-कश्मीर के मेंढ़र सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया। इस हमले में भारत के दो जवान लेंसनायक हेमराज और लेंसनायक सुधाकर सिंह शहीद हो गये हैं।
पाक सैनिकों की ओर से भारतीय जवानों के शवों के साथ काफी बुरा बर्ताव किया है। पाकिस्तान सैनिकों ने भारतीय जवानों के सिर को धड़ से अलग कर दिया। कहा जा रहा है कि पाक सैनिंकों ने नियंत्रण रेखा को क्रास करके पहले हमला किया था जिसका विरोध भारतीय सैनिंकों ने किया था जिसका बदला लेने के लिए पाक सैनिकों ने हमला किया है।













Click it and Unblock the Notifications