संगठन और सरकार पर से मुलायम की पकड़ खत्म: भाजपा

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं की निरंकुशता पर रोक लगाने में असफल सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव विपक्षी दलों पर साजिशें लगाने का अर्नगल आरोप लगा रहे है। भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपा प्रमुख के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि संगठन और सरकार पर से उनकी पकड़ खत्म हो गई है। सरकार की कार्यशैली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

ज्ञातव्य है कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में सपा प्रमुख ने कहा था कि विपक्षी पार्टिया सरकार के बारे में बेबुनियाद दुस्प्रचार कर रही है। सपा प्रमुख के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए। भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि उनका बयान सरासर निराधार है। उनके आरोप के उलट खुद सपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने कृत्यों से 9 महीनो में पार्टी और सरकार की छवि खराब करने में कोई कसर नही छोड़ी। स्वयं मुख्यमंत्री अपनी प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशौली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी दलों पर आरोप लगाने के बजाय बेहतर होता कि वे अपने पार्टी के पदाधिकारियों को नियंत्रित करते और राज्य के मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिमण्डल के सदस्यों को जनहित मे कार्य कैसे किया जाता है इसका प्रशिक्षण देते। यहां तक कि खुद सपा मुखिया के बारबार चेतावनी देने और आचरण सुधारने की नसीहतों का भी कोई असर उनके कार्यकर्ताओं पर पड़ता नही दिख रहा है। बार-बार पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों में सपा प्रमुख की नसीहतों का दौर जारी है अब एक बार फिर अनुशासित रहने और आचरण सुधारने की चेतावनी का क्या मतलब है।

इससे यह लगता है कि सपा प्रमुख को भी इस बात का पूरा अहसास है कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अनुशासित और स्वच्छ आचरण नही कर रहे है। श्री पाठक ने कहा कि यह कोई पहली बार नही है जब सपा प्रमुख ने अपने कार्यकर्ताओं को इस तरह की चेतावनी दी है। पिछले 9 महीनो में जब से सपा की सरकार सत्ता मे आयी है पार्टी के मुखिया कभी मंत्रियों और कभी कार्यकर्ताओं को लगातार चेतावनी देते रहे है।

कभी उन्हे विपक्षी दल साजिस करते हुए नजर आते है तो कभी अधिकारियों पर साजिश की तोहमत लगती है। आखिर कौन साजिश कर रहा है इसका खुलासा तो होना चाहिए। श्री पाठक ने कहा कि बेहतर होगा कि विपक्षी दलों पर अर्नगल आरोप लगाने की बजाय सपा मुखिया अपने नेताओं और मंत्रियों को नियंत्रित करे जिससे जनता को लाभ हो। उन्होंने कहा राज्य में सत्ता के कई केन्द्र होने के कारण नौकर शाही लापरवाह और सत्तारूढ़ दल के नेता और कार्यकर्ता बेलगाम हो कर मनमानी कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+