ओवैसी को चुप नहीं करा पा रहे, हाफिज सईद को क्‍या पकड़ोगे?

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तानी सेना के जवानों ने युद्ध विराम का उल्‍लंघन किया और भारतीय सीमा में घुस कर गोलीबारी की, फिर मृतक जवानों के सिर काट कर ले गये। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। फिर पता चला कि इस घटना के बाद सरहद पर पाक सेना ने जश्‍न मनाया। यही नहीं खबर यह भी आयी कि इस हमले के पहले लश्‍कर-ए-तैयबा का संस्‍थापक हाफिज सईद बॉर्डर पर स्थिति का जायजा लेने आया था।

यह खबर आते ही भारत सरकार ने पाकिस्‍तान से एक बार फिर अपील की कि वो हाफिज सईद को पकड़कर उसके खिलाफ आतंक फैलाने का मुकदमा चलाये। सोचने वाली बात यह है कि भारत इस मामले में पाकिस्‍तान पर दबाव नहीं डाल पा रहा है। अब तो देशवासियों ने भी कई तीखे सवाल उठाने शुरू कर दिये हैं। देश की जनता के बीच से एक बड़ा कटाक्ष केंद्र सरकार के लिये आया, "एक अकबरुद्दीन ओवैसी को चुप नहीं कर पा रहे हो, हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर पाकिस्‍तान पर क्‍या दबाव बनाओगे।"

Akbaruddin Owasi

सही मायने में यह कटाक्ष हम हिन्‍दुस्‍तानियों के ऊपर है। यह कटाक्ष ट्विटर पर लॉलीपॉप अकाउंट (@lol_le_pop) से आया। बात 100 फीसदी सही है, अगर हम ओवैसी जैसे देश द्रोहियों को गिरफ्तार करने में तीन हफ्ते का समय लगा देते हैं। तो दूसरों पर उंगली कैसे उठा सकते हैं। ओवैसी ने जो किया वो पूरा देश जानता है। हजारों लोगों को मार-काट के लिये उकसाना भी किसी देश द्रोह से कम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+