बढ़ा हुआ रेल किराया वापस हो: भाजपा
लखनऊ।
रेल यात्रा के किराये में बढ़ोत्तरी का ऐलान होते ही पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। आम जनता ने तो साफ कह दिया है कि सुबिधा तो है नहीं तो किराया किस लिये बढ़ाया गया। वहीं राजनीतिक स्तर पर भी इसका चर्चा जोरो पर की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रेलमंत्री द्वारा किराया बढ़ाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जनविरोधी बताया तथा तुरन्त वापस लेने की मांग की। id="toptextpromo">प्रदेश
अध्यक्ष ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार लोक कल्याणकारी संस्था होती है न कि व्यापारी कल्याण संस्था। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री को यात्रियों की सुविधा बढ़ाये जाने के बारे में सोचना चाहिए। हर दिन रेल में सफर करने वाले यात्रियों को असीमित कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। प्राथमिकता यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाई जानी होनी चाहिए ना कि किराया बढ़ाने की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
किराया वृद्धि से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। सरकार को हर हाल में सामान्य व मध्यम वर्ग के लोगों पर बोझ न पड़े इसलिए जरनल सामान्य व तृतीय एसी का किराया यदि बढ़ा है तो कम करना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र को समर्थन देने वाली उप्र की दोनो पाटियों सपा व बसपा को केन्द्र सरकार से बढ़ा रेल किराया वापस कराने की मांग करनी चाहिए अन्यथा उनको भी इसमें बराबर का भागीदार समझा जाएंगा। भाजपा केन्द्र सरकार द्वारा थोपी जा रही मंहगाई के खिलाफ जनता को जगा रही है। अब यदि बढ़ा हुआ रेल किराया नही वापस हुआ तो केन्द्र सरकार के साथ-साथ सपा व बसपा के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।











Click it and Unblock the Notifications