पाक सेना की नापाक हरकत, भारतीय सैनिकों का सिर कलम किया

नई दिल्ली। एक बार फिर से पाक सेना की ओर से नापाक हरकत हुई है। में पुंछ के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया है। 48 घंटे में दूसरी बार है कि जब पाक सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया है। इस पूरी गोलाबारी में भारत के दो जवान शहीद हो गये हैं।

जो खबरें टीवी पर आ रही हैं उनके मुताबिक भारतीय जवानों के शवों के साथ काफी बुरा बर्ताव किया है। कहा जा रहा है कि पाक सैनिकों ने भारतीय जवानों के सिर को धड़ से अलग कर दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है कि शवों की यह हालत कैसे हुई?

कहा जा रहा है कि पाक सैनिंकों ने नियंत्रण रेखा को क्रास करके पहले हमला किया था जिसका विरोध भारतीय सैनिंकों ने किया था जिसका बदला लेने के लिए पाक सैनिकों ने हमला किया है।

Indian soldier
इस घटना की घोर निंदा करते हुए भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार से इस मामले पर बात करने की बात कह रही है। हालांकि बार्डर पर रेडअलर्ट कर दिया गया है।रविवार को भी पाक सैनिकों ने बार्डर पर गोलाबारी की थी। गौर करने वाली बात यहां पर यह है कि जिन भारतीय जवानों का शव बरामद हुआ है उनका सिर नहीं मिला है कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिक जवानों का सिर अपने साथ ले गये।

आप इस मसले पर क्या कहना चाहेंगे,अपनी बात कमेंट बॉक्स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+