खुफिया एजेंसी और सैन्य बलों ने अमेरिका को सुरक्षित बनाया है: लियोन पेनेटा

पेनेटा ने बतौर रक्षा मंत्री व्हाइट हाउस में अपने अंतिम भाषण में कहा कि मैंने पांच दशकों तक सार्वजनिक जीवन जिया है। अब मैं कैलीफोर्निया अपने घर वापस जाना चाहता हूं। गौरतलब है कि पेनेटा की जगह पूर्व रिपब्लिकन सीनेटर चक हेगेल को अगला रक्षामंत्री नियुक्त किया गया है वहीं जॉन ब्रेनन को सीआईए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पेनेटा ने हेगेल को रक्षा मंत्री नियुक्त किये जाने को सही कदम बताया है और कहा कि हम उन्हें एक लंबे वक्त से जानते हैं।
पेनेटा का कहना है कि हमने एक दशक से भी लंबा युद्ध किया और अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुके हैं, जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि अब हम पहले से बेहतर और सुरक्षित स्थिति में हैं। अमेरिका ने पेनेटा के नेतृत्व में ही अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन को मारने में सफलता पाई है। लादेन अमेरिका में 9/11 हमले का मुख्य आरोपी था। इस हमले को आतंकवाद का सबसे भीषण हमला माना जाता है, जब पूरी दुनिया को आतंकवाद ने हिला कर रख दिया।












Click it and Unblock the Notifications