90 का दुल्हा, 15 की दुल्हन लेकिन सुहागरात नहीं

उधर उस 90 वर्षीय बुर्जुग ने कहा कि उसकी शादी जायज और वैध है। उसने शादी के लिए लड़की के घर वालों को 17,500 अमेरिकी डॉलर दिए हैं। कानून के मुताबिक, वे लड़की वापस करें या फिर दहेज में दी गई रकम। इस मसले पर सोशल नेटवर्किग साइट पर जमकर विरोध हो रहा है। ट्विटर पर लड़की के मां-बाप को भी दोषी माना जा रहा है, जिन्होंने बेटी की शादी इतने उम्रदराज व्यक्ति से कर दी।
मानवाधिकार के लिए काम करने वाली सउदी नेशनल एसोसिएशन की सुहैला जेन इल एबेदिन ने सरकार से दरख्वास्त की है कि वह इस मामले में कार्रवाई करें। उन्होंने इस घटना में मां-बाप को भी कसूरवार ठहराते हुए कहा कि इस घटना पर अभी तक युएई सरकार कोई भी बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications