बुंदेलखंड में ठंड से मर रहे हैं वन्यजीव!

उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के सभी सात जनपदों बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर में पिछले कई दिनों से कुहरा और सर्द हवाएं चलने का दौर चल रहा है, बमुश्किल दोपहर बाद मामूली धूप निकल रही है। इंसान आग की लपट या अपने घरों में दुबक कर इस ठंड़ से तो बचाव कर लेता है, पर पेड़ों में बसनेर कर रहे कबूतर, कौआ, गिलहरी, गलारी, बगुला जैसे कई प्रजाति के पक्षी और जंगली जानवर सियार, खरगोश, नेवला व लोखरी ठंड से ठिठुर कर अपनी जान गवां रहे हैं।
मध्य प्रदेश की सरहद से लगे बांदा वन प्रभाग के फतेहगंज इलाके में तैनात वन दरोगा मिठाईलाल ने बताया कि ‘पिछले कई दिनों से जारी कुहरा और सर्द हवाओं की वजह से जहां जंगल क्षेत्र में बसनेर कर रहे कई पक्षी पेड़ों से गिर कर दम तोड़ चुके हैं, वहीं कुछ जानवर भी मृत पाए गए हैं।' चन्दौर, पनगरा, चैसड़ गांव के ग्रामीणों ने बताया कि ‘तड़के से भयंकर कुहरा गिरने लगता है, जो दोपहर बाद तक जारी रहता है। ठंड़ की वजह से अब तक कई पक्षियों की मौत हो चुकी है।'


Click it and Unblock the Notifications
