हिलेरी को मिली अस्पताल से छुट्टी, जल्द ही जायेंगी कार्यालय

हिलेरी के प्रवक्ता फिलिप रीन्स ने बताया कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं और फिर से अपने कार्यालय जाने के लिए उत्साहित हैं। गौरतलब है कि हिलेरी के सिर में रक्त का थक्का जम जाने के कारण वह न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में इलाज करवा रही थी। डॉक्टरो के अनुसार यह खून का थक्का दाएं कान के पीछे उनके मस्तिष्क और खोपड़ी के बीच की नस में जमा हुआ था।
डॉक्टरो का कहना है कि इसके कारण न तो उन्हें मस्तिष्काघात हुआ है और न शरीर के किसी अन्य अंग पर कोई प्रभाव पड़ा है। वह अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके जल्द ही स्वस्थ होने की उम्मीद की जा रही है।
हिलेरी जल्द ही फिर से काम करना शुरू कर देंगी अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनके स्वास्थ्य में हुए सुधार को सुखद बताया है और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पैंसठ वर्षीय हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सिया ने ट्विटर पर अपनी मां को समर्थन देने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया और बताया कि नये वर्ष पर परिवार के साथ होना हमेशा सुखद होता है, उन्होने डॉक्टरों की टीम को भी धन्यवाद दिया। हिलेरी के पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को भी कई बार अस्पताल आते जाते देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications