कल तक पीछा करता था, आज जिंदा जला दिया

इस घटना ने एक बार फिर यूपी के लोगों के रौंगटे खड़े कर दिये। यहां पर एक युवक ने घर में घुसकर इस लड़की को ज़िंदा जलाने की कोशिश की। सोमवार की रात चुपचाप घर में छत के रास्ते दाखिल हुआ। आंगन में कूदा, सीधे कमरे में घुस गया और लड़की पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी।
लड़की घर में अकेली थी, वो चीखने लगी, तभी उसके पिता व पाड़ोसी घर पर पहुंचे और लड़की को धू-धू कर जलते देखकर सभी के होश उड़ गये। परिजन लड़की को अस्पताल ले गये, तो वहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिये संदिग्ध ठिकानों पर दबिश डाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications