Pics: कहीं खुशी कहीं गम के साथ नये साल का स्वागत
नई दिल्ली (ब्यूरो)। हर साल नये साल की पूर्व संध्या पर अपने परिवार के साथ मॉल घूमने जाता था, या फिर अपने साथियों के साथ मस्ती, धूम-धड़ाका और बहुत कुछ। इस बार पता नहीं कुछ अजीब सा महसूस हो रहा था। रोज की तरह घर आया और सो गया। रात के 12 बजते ही कई मित्रों ने फोन किया, तो नींद में हेप्पी न्यू ईयर बोल दिया, मैसेज आये, जो पढ़े तक नहीं।
नये साल की पहली सुबह, हर बार जिसमें उमंगें भरी होती थीं, इस बार कुछ खाली-खाली सा लग रहा था। पत्नी से कहा आज शाम को कहीं घूमने चलेंगे, तो जवाब मिला, जल्दी घर आये, तभी चलेंगे, अन्यथा नहीं। पूछा क्यों तो बोलीं रात को सड़क पर निकलने से डर लगता है। यह डर सिर्फ मेरे परिवार में नहीं है, हिन्दुस्तान के लाखों परिवारों का लगभग यही हाल है। दिल्ली गैंगरेप की वारदात ने देश को इस तरह हिलाकर रख दिया, कि लगभग हर शहर में जहां नये साल का धूम-धड़ाका हुआ, तो वहीं गमगीन रातें भी दिखीं।
दिल्ली ही नहीं बेंगलूरु, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ, भोपाल में कई जगह नये साल का जश्न मनाया गया, लेकिन इन्हीं शहरों में कई लोगों ने देश की बेटी को श्रद्धांजली देते हुए न्यूईयर सेलेब्रेशन नहीं किया। जहां जश्न का माहौल था, वहां डीजे, डिस्को की धुनों पर लोग जमकर थिरके, जहां गम, वहां मोमबत्तियां जल रही थीं। मुंबई के पास लोनावला के एक फार्म हाउस में नाच-गाना चल रहा था, तो लाखों परिवार शांतिपूर्वक ईश्वर से प्रार्थना करते हुए नये साल का स्वागत कर रहे थे।
हिंदुओं ने जहां सुबह-सवेरे पूजन-अचर्ना कर नये साल का स्वागत किया, वहीं चर्च में घंटे और मस्जिदों में सुबह की नमाज़ के साथ देश के लिये दुआ मांगी गईं। अमृतसर से लेकर बेंगलूरु तक देश के तमाम गुरुद्वारों में रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां वैश्णों देवी मंदिर से लेकर आंध्र प्रदेश के तिरुपति बाला जी के मंदिर तक भक्त सिर्फ एक दुआ मांग रहे थे, वो थी बेटियों की सुरक्षा।
देखें खुशियों और गम से भरी तस्वीरें-

लखनऊ में जश्न
फिल्म अभिनेत्री समीरा रेड्डी लखनऊ में नये साल के जश्न में जमकर थिरकीं। इस मौके पर लखनऊ के तमाम युवाओं ने हिस्सा लिया। रात को हजरतगंज की सड़कों पर भी जश्न मनाते नजर आये।

असम के सीएम ने दी बधाई
गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने प्रदेशवासियों को ढेर सारी बधाईयां दीं।

गुलमर्ग में जश्न
कश्मीर के गुलमर्ग में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। यहां रात के 12 बजे आतिशबाजी देखने वाली थी।

म्यानमार में नये साल का जश्न
म्यानमार में लोगों ने जमकर डांस किया, गीत गये और नये साल के स्वागत में जश्न मनाया। यह तस्वीर यांगों के म्योमा मैदान की है।

गंगा आरती के साथ नये साल का स्वागत
इलाहाबाद में लोगों ने रात को गंगा आरती के साथ नये साल का स्वागत किया। सभी ने देश व देश की महिलाओं की सुरक्षा के लिये प्रार्थना की।

सूरजकुंड में मुग्धा ने किया मंत्रमुग्ध
हरियाणा के सूरजकुंड में नये साल के जश्न के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने अपने डांस से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अमृतसर में प्रार्थनाएं
नये साल की पूर्व संध्या पर हजारों लोग अमृतसर के स्वर्णमंदिर पहुंचे और वाहे गुरु से देश की उन्नति व सलामती के लिये प्रार्थना की।

लोनावला में न्यू ईयर बैश
लोनावला में न्यू ईयर बैश में अभिनेत्री परिनीति चोपड़ा, अंजना सुखानी समेत कई कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान सैंकड़ों लोग एंबी वैली पहुंचे।

टोक्यो में न्यू ईयर बैश
टोक्यो के अम्यूजमेंट पार्क में मिक्की माउस, मिनी माउस और प्लूटो के साथ लोगों ने जमकर नये साल का जश्न मनाया।

जगमगा उठा लंदन
नये साल की पूर्व संध्या पर लंदन जगमगा उठा। यहां पर लाखों लोग सड़कों पर आये और नये साल का स्वागत किया। यहां की आतिशबाजी दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

सिंगापुर में आतिशबाजी
सिंगापुर की आतिशबाजी भी देखने वाली होती है। इस साल भी यहां जमकर जश्न मनाया गया।

हॉन्ग कॉन्ग में आतिशबाजी
हॉन्ग कॉन्ग में भी बेहतरीन आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। यह तस्वीर विक्टोरिया हार्बर की है, जहां लोग जश्न मना रहे हैं।

बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड
मुंबई में बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड का आयोजन किया गया। यह आयोजन हालांकि कुछ दिन पहले हुआ था, जिसका टेलीकास्ट 31 दिसंबर को स्टार प्लस पर किया गया। इसमें शाहरुख खान, सलमान, कैटरीना, समेत कई कलाकारों ने एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।

मलेशिया में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल
मलेशिया में क्वाला लुंपुर के पास पेटलिंग जाया में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल 2012 का आयोजन, जिसमें फिलिपींस की रिजिनी एलेक्सिस गोमेज ने खिताब जीता।

काठमांडू में न्यूईयर बैश
नेपाल की राजधानी काठमांडू में पारंपरिक ढंग से नये साल का आयोजन किया गया, जिसमें देश की संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

मथुरा में नये साल का जश्न
मथुरा में स्कूली छात्राओं ने नये साल का जश्न मनाया। साथ में सभी ने बेटियों की सुरक्षा की मांग सरकार से की।

सिडनी में न्यू ईयर बैश
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी हार्बर पर बेहतरीन आशितबाजी देखने को मिली। यहां पर लोगों ने खुलकर जश्न मनाया।

शिमला में नया साल
शिमला की लड़कियों ने नये साल का स्वागत सांसकृतिक कार्यक्रमों के साथ किया।

भोपाल में जश्न
भोपाल में लोग मस्ती में झूमें-नाचे और जमकर थिरके। यह तस्वीर भोपाल के एक बड़े होटल की है, जहां सैंकड़ों युवा पहुंचे।

कोच्चि में जश्न
केरल के कोच्चि शहर में लोगों ने समुद्र के तट पर पहुंच कर नये साल का स्वागत किया।

पुरी में सैंड आर्टिस्ट
ओडीशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने जगन्नाथ पुरी मंदिर के पास समुद्री तट पर नये साल का स्वागत कुछ इस प्रकार किया।

दिल्ली में शोक
नये साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली के अधिकांश लोगों ने जश्न नहीं मनाया। लोग जंतर-मंतर, रामलीला मैदान व अपने-अपने घरों के पास चौराहों पर पहुंचे और गैंगरेप की शिकार युवती की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। लोगों ने शोक व्यक्त किया और सरकार से मांग की कि वो लड़कियों की सुरक्षा के लिये सख्त कदम उठाये।

कोलकाता में प्रार्थना
एक जनवरी को नये साल के स्वागत में कोलकाता के दक्षिणेश्वर मंदिर में हजारों लोग दर्शन के लिये पहुंचे। सभी ने यहां प्रार्थनाएं कीं।

Click it and Unblock the Notifications