तड़पाये, तरसाये रे.. दिल्ली की सर्दी...

Winter
नई दिल्ली। भले ही दिल्ली की सड़कों पर गैंगरेप के कारण लोगों के गुस्से की आग जल रही हो लेकिन मौसम का मिजाज कुछ और ही कहता है। इन दिनों राजधानी दिल्ली कोहरे के घने बादल में ढकी हुई है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि वो ठंड का सामना कैसे करें? साल का पहला दिन यानी कि मंगलवार को दिल्ली अब तक की सर्दी में सबसे ठंडी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह का तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इस अधिकारी के मुताबिक सुबह 8.30 बजे वातावरण में नमी 100 फीसदी दर्ज की गई जबकि धुंध की वजह से दृश्यता 100 मीटर रह गई। मौसम विभाग ने कहा कि आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री से ज्यादा नहीं रहेगा। उसने लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी है।

कड़कड़ाती सर्दी और घने कोहरे ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। राजधानी दिल्ली की मंगलवार सुबह भारी कोहरे के साथ हुई है। कोहरे की भव्यता के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं यातायात सेवाएं। ट्रेन और विमानों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। आपको बता दें कि दिल्ली से होकर आने-जाने वाली लगभग 50 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) पर कई उड़ानें लेट हुई हैं।

फिलहाल स्वास्थ्य सेवाओं का भी कहना है कि इस ठंड से आप सावधानी के ही कारण बच सकते हैं क्योंकि अगर इस ठंड की चपेट मे आप आ गये तो यह आपको बिस्तर तक लेजाकर ही छोड़ेगा। ठंड के कारण नये साल के जश्न पर भी असर पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+