चौथी बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी

Narendra Modi
अहमदाबाद। लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर दिव्‍य भव्‍य गुजरात का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद के सरदार पटेल स्‍टेडियम में शपथ लेंगे। यह चौथी बार होगा जब मोदी मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्‍ठ नेता और जयललिता भी मौजूद रहेंगी। मोदी ने इस मौके पर महाराष्‍ट्र नव निर्माण सेना के अध्‍यक्ष राज ठाकरे को भी आमंत्रित किया है। मोदी आज 11 बजे शपथ लेंगे जिसके लिए स्‍टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गयी है।

मोदी को सबसे पहले 2001 में केशुभाई पटेल की जगह मुख्‍यमंत्री बनाया गया था। जिसके बाद उन्‍होने 2002, 2007 और फिर 2012 में चुनाव जीतने में सफलता पाई। इसके पहले कल मंगलवार को भाजपा विधायकों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आप सबको यह नहीं सोचना चाहिए कि आपकी जीत मेरी वजह से हुई है, बल्कि आप की जीत हमारे सुशासन की वजह से हुई है। उन्‍होने कहा कि हमने देश के अन्‍य राजनैतिक दलों को सिखा दिया है कि सरकार कैसे चलायी जाती है।

मोदी ने हाल ही में समाप्‍त विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की जिसमें भाजपा को 115 सीटें मिली। पहले दो बार चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भी उनकी जीत तय नहीं मानी जा रही थी उन्‍हें विपक्षी दलों से कड़ी टक्‍कर मिल रही थी लेकिन उनके विकास कार्यों ने वापस सत्‍ता में लौटने में उनकी मदद की।

गुजरात में मोदी की इस जीत के साथ ही उन्‍हें 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। इस चुनाव में मोदी की तैयारियों ने भी दिखा दिया है कि वह इस पद के‍ लिए तैयार हैं। इसके बाद भी ऐसा कहा जा रहा है भाजपा का सत्‍ता में वापसी करना इतना आसान नहीं होगा क्‍योंकि इस जीत को मोदी की जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+