स्मृति ईरानी पर संजय निरूपम के अमर्यादित टिप्पणी से भाजपा आग बबूला

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्मृति ईरानी पर पार्टी को गर्व है। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि बतौर नेता स्मृति ईरानी ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खुद एक महिला है और हम उनसे उम्मीद कर रहे हैं कि अपने सांसद के इस व्यवहार पर वो भी माफी मांगेंगी। रविशंकर प्रसाद ने साफ शब्दों में कहा कि सानिया गांधी अगर ऐसा नहीं करती हैं तो भाजपा उनके खिलानफ भी प्रदर्शन करेगी।
मालूम हो कि एक गुजरात चुनाव के दौरान एक न्यूज चैनल पर लाइव बहस चल रही थी। चुनावी नतीजों पर बहस के दौरान निरुपम, मोदी को मिली जीत पर दंगों को लेकर सवाल उठा रहे थे। स्मृति इरानी ने इस पर निरुपम को याद दिलाया कि 2002 के गुजरात दंगों के वक्त वह भी शिवसेना में थे। इसके बाद संजय निरुपम को यह भी याद नहीं रहा कि वह टीवी पर हैं और जनता उन्हें लाइव देख रही है। संजय निरुपम ने स्मृति पर निजी हमले करने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा, 'स्मृति आप मुझे मेरा अतीत याद दिला रही हैं, लेकिन आप क्या थीं? आप तो पैसों के लिए टीवी पर ठुमके लगाती थीं और आज राजनीतिक विश्लेषक बन गईं।'












Click it and Unblock the Notifications