लोकसभा में सपा सांसद ने सोनिया गांधी को मारा धक्‍का

Sonia Gandhi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली गैंगरेप का मामला जब संसद में उछला तो सभी सांसद एक मत नजर आने लगे। मगर बुधवार को प्रमोशन में रिजर्वेशन का मामला जब उठा तो सभी एक दूसरे से लड़ना शुरु कर दिये। प्रमोशन में आरक्षण के बिल को लेकर बुधवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने मंत्री वी. नारायणसामी के हाथ से बिल की प्रति छीन ली।

इतना ही नहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने सपा सांसद का हाथ पकड़ कर उन्‍हें रोका। सोनिया गांधी ने सपा सांसद यशवीर सिंह को रोक कर पूछने की कोशिश की उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया। सिंह खुद को अलग करना चाह रहे थे।

सोनिया ने सिंह का हाथ पकड़ा तो उन्‍होंने छुड़ाने की कोशिश की। इस क्रम में सोनिया गांधी को धक्‍का भी लगा। इसके बाद कांग्रेस के सांसद काफी उत्‍तेजित हो गए। यशविर सिंह ने फिर किसी तरह चकमा देकर नारायणसामी के हाथ से काफी छीनी और वेल में फेंक दिया। इसके बाद ही सोनिया गांधी अपनी सीट से उठ कर उनके पास गईं। हंगामे के बाद स्‍पीकर ने दिन भर के लिए कार्यवाही स्‍थगित कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+