मध्य प्रदेश: जीप और ट्रक की भिड़ंत में 12 लोगों की दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले की है। यहां लोहे के गार्डर से भरे एक ट्रक ने जीप को रौंद दिया जिसमें मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह खरीददारी के लिए मैहर जा रहे ग्रामीणों से भरी जीप एक ट्रक की चपेट में आ गई। सरला नगर की घाटी पर ट्रक, जीप के पीछे चल रही थी, ढलान होने पर जीप चालक ने रफ्तार धीमी की और तभी तेज रफ्तार ट्रक जीप को टक्कर मार दी।
आला अधिकारियों की मानें तो जीप ट्रक के नीचे बुरी तरह दब गई। अधिकारियों ने बताया कि जीप की हालत यह थी कि उसे काटकर शवों को बाहर निकाला गया। वहीं ट्रक का चालक और क्लिनर दोनो अभी भी ट्रक के भीतर फंसे हुए है जिन्हें निकालने के लिये कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications