हम देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर रहे हैं: बराक ओबामा

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को एडम लांजा नामक एक युवक ने स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी जिसमें कुल 26 लोग मारे गये थे, बाद में उस युवक ने खुद को भी गोली मार ली। अमेरिका में होने वाली इस प्रकार की यह दूसरी घटना है इसके पहले एक अमेरिकी युवक ने विस्कांसिन स्थित गुरूद्वारे में फायरिंग कर दी थी जिसमें कई सिख नागरिक मारे गये थे।
ओबामा ने कहा कि दुनिया का कोई भी कानून इस प्रकार की घटनाओं को होने से नहीं रोंक सकता है लेकिन नियमित तौर पर होने वाली इस प्रकार की घटनाओं को हम कभी स्वीकार नहीं कर सकते हैं। हमें पर्याप्त कदम उठाने होंगे। इस शोक सभा में विभिन्न धर्मों के लोग शामिल हुए। ओबामा ने इस मौके पर मारे गये बच्चों और उन बच्चों को मारने में अपनी जान गंवाने वाले कर्मचारियों के नाम लेकर याद किया।
इस घटना पर कनेक्टिकट पुलिस का कहना है कि एडम लांजा ने पहले अपनी मां को गोली मारी और फिर स्कूल में बच्चों पर गोलीबारी की। उसके पास बड़ी मात्रा में गोला बारूद था। अमेरिका में पहले विस्कांसिन और फिर न्यूटाउन में होने वाली इस प्रकार की घटना की पूरी विश्व में निंदा हो रही है साथ ही अमेरिकी प्रशासन पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications