गुजरात: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सुरक्षा कड़ी

इस चरण में भाजपा ने जहां सभी 95 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं तो वहीं कांग्रेस ने 92 और केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) ने 84 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने भी 84 उम्मीदवार खड़े किए हैं। इसके अलावा 284 निर्दलीय भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में कुल 49 महिला उम्मीदवार हैं।
वैसे मुख्य टक्कर तो भाजपा और कांग्रेस के बीच में हैं लेकिन फिर भी बीएसपी कांग्रेस के वोट पर डाका डाल सकती है। दूसरे चरण का मतदान अच्छे से हो जाये इसके लिए सुरक्षा की चाक-चौबंध व्यवस्था की गयी है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक अंतिम चरण में 23318 वोटिंग मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। इस चरण में 10126 मतदान केंद्रों पर हिंसा की आशंका है। इसलिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गयी है। आपको बता दें कि मतगणना 20 दिसंबर को है।












Click it and Unblock the Notifications