एग्जिट पोल: गुजरात में नरेन्‍द्र मोदी हैट्रिक की ओर

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान भी आज समाप्‍त हो गया है। गुजरात का मुख्‍यमंत्री कौन, इसका फैसला अब 20 दिसंबर को होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ही कई बड़े न्‍यूज चैनलों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एग्जिट पोल्‍स की मानें तो गुजरात में नरेन्‍द्र मोदी की हैट्रिक तय है और कोसो दूर तक कोई उन्‍हें कोई पछाड़ने वाला भी नहीं है।

तो आईए हिंदी न्‍यूज चैनल एबीपी, इंग्‍लिश न्‍यूज चैनल हेडलाइंस टूडे और टाउम्‍स नाउ के एग्जिट पोल्‍स पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि गुजरात के 182 विधानसभा सीटों में किस पार्टी के खाते में कितनी सीट जाने की उम्‍मीद है।

Narendra Modi

एबीपी न्‍यूज- एग्जिट पोल

एबीपी न्‍यूज चैलन के एग्जिट पोल की मानें तो दक्षिण गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 27 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 6 और अन्‍य को 2 सीटें मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है। मालूम हो कि दक्षिण गुजरात में 35 विधानसभा सीटें हैं और भाजपा की 9 सीटों पर बढ़त दिख रही है जबकि कांग्रेस को 4 सीटों का नुकसान हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ मध्‍य गुजरात में भाजपा को 15, कांग्रेस को 22 और अन्‍य को तीन सीटे मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है। इसी प्रकार सौराष्‍ट्र की बात करें तो 54 विधानसभा सीटों में भाजपा को 42, कांग्रेस को 11 और अन्‍य को 1 सीटे मिलने की उम्‍मीद है। उत्‍तरी गुजरात में 53 सीटों में भाजपा को 32, कांग्रेस को 21 सीटें मिलने की उम्‍मीद हैं। हालांकि चैनल की मानें तो यह शुरुआती आकंडे हैं।

पार्टी सीट

भाजपा 126

कांग्रेस 50

अन्‍य 6

हेडलाइंस टूडे- एग्जिट पोल

पार्टी सीट

भाजपा 118-128

कांग्रेस 50-56

जीपीपी 1-2

अन्‍य 4-6

टाइम्‍स नाऊ- एग्जिट पोल

टाइम्‍स नाऊ ने दो तरीकों से गुजरात विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी किया है। पहला चाणक्‍य और दूसरा सी वोटर।

चाणक्‍या एग्‍जिट पोल

पार्टी सीट

भाजपा 140 (+/-11)

कांग्रेस 43 (+/-11)

सी वोटर एग्जिट पोल

पार्टी सीट

भाजपा 117-123

कांग्रेस 49-59

ध्‍यान रहे कि ये सिर्फ एग्जिट पोल हैं अंतिम परिणाम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+