गुजरात चुनाव: दूसरे चरण का मतदान समाप्त, अब 20 दिसंबर को होगा फैसला
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर का मतदान भी समाप्त हो गया है। इस बार रिकॉर्डतोड़ मतदान की उम्मीद जताई जा रही है। चुनाव आयोग ने जो जानकारी दी है उसके हिसाब से मतदान के अंत तक 70 फीसदी वोट डाले गये हैं। चुनाव आयोग का यह भी मानना है कि वोटिंग 72 फीसदी तक हो सकती है। दूसरे चरण में दिग्गज नेताओं ने अपना वोट डाला जिसमें भाजपा के मोदी, आडवाणी और अरुण जेटली शामिल हैं।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश की वोटों की गिनती 20 दिसंबर को होगी और परिणाम भी इसी दिन घोषित कर दिया जायेगा। चुनाव आयोग ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार दूसरे चरण का मतदान भी शांति पूर्ण संपन्न हुआ है। हालांकि मतदान के दौरान छिपुट हिंसा की खबर है। गुजरात के पंचमहाल में भाजपा उम्मीदवार जेठा भरवाड पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। लेकिन इसमें किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है।

वहीं भुज, सामी, साबरकंठा, प्रांतीज, मेमनगर और अमरईवाडी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की शिकायतें मिली। आज के चुनाव में अहमदाबाद की 17 सीटों सहित गांधीनगर, वडोदरा, कच्छ समेत 12 जिलों की 95 सीटों पर 820 उम्मीदवारों का भाग्य इवीएम में बंद हो गया। दूसरे दौर में मणिनगर सीट से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, कपड़वंज से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता शंकर सिंह वाघेला और नारणपुरा से भाजपा के अमित शाह सहित कई बड़े नेतओं ने चुनाव लड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications