20 बच्चों की मौत पर फूट-फूट कर रो पड़े ओबामा

Barack Obama
वाशिंगटन। अमेरिका के दोबारा राष्ट्रपति बने बराक ओबामा उस समय बुरी-बुरी तरह फूट-फूटकर रो पड़े जि समय उन्होंने अपने 20 बच्चों की गोलाबारी में मारे जाने की खबर सुनी। ओबामा ने इस मुद्दे पर प्रेसवार्ता करके कहा कि हम इस दुख की घड़ी में उन मासूम बच्चों के माता-पिता के ढांढस बंधाने के अलावा कुछ नहीं कह सकते हैं। आज जो उन लोगों पर बीती है उसका दर्द बयां कर पाना बहुत मुश्किल है।

दो बेटियोंके पिता और लेखक बराक ओबामा ने कहा कि हम लोग बहुत खुशकिस्मत हैं कि आज हमारे बच्चे हमारे पास हैं। आज हम जाकर अपने बच्चों को गले लगायेंगे औरखुदा का शुक्रिया अदा करेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि कभी-कभी संकट की इस घड़ी का देश और देश के लोगों को सामना करना पड़ता है, चाहे वह न्यूटाउन में कोई प्रारंभिक शिक्षा का स्कूल हो या ओरेगॉन का शॉपिंग मॉल, विस्कोंसिन का गुरुद्वारा हो या ऑरोरा का कोई सिनेमा थियेटर या फिर शिकागो की कोई सड़क...।

देश को एकजुट होकर इन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि हर बच्चादेश का बच्चा है। अपने संबोधन के दौरान ओबामा कई बार भावुक दिखे उनकी आंखे बार-बार छलक गयी थीं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

मालूम हो कि कनेक्टिकट स्थित एक स्कूल में गोलीबारी की घटना में 22 बच्चों और छह वयस्कों की मौत से पूरा देश स्तब्ध है। अमेरिका में पिछले एक साल के दौरान इस तरह बिना सोचेसमझे गोलीबारी करने की कई घटनाएं हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+