भारत आ रहे हैं रहमान मलिक, हो सकती है हाफिज सईद को सौंपने पर बात

Rehman Malik
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पाकिस्‍तान के गृह मंत्री रहमान मलिक आज दोपहर भारत पहुंच रहे हैं। मलिक दो दिनों के भारत दौरे पर हैं। रहमान मलिक आज गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मुलाकात करेंगे। हालांकि मलिक के दौरे से पहले भारत ने इस बात का संकेत दे दिया है कि वो मुंबई आतंकी हमले [26/11] की जांच को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के न्यायिक आयोग को गवाहों से पूछताछ की इजाजत दे सकता है। इतना ही नहीं इस मलिक और शिंदे की मुलाकात के एजेंडे में मुंबई हमले की जांच, हाफीज सईद को भारत सौंपने की बात और भारत पाक के बीच समझौते पर हस्‍ताक्षर भी शामिल है।

तय कार्यक्रम के अनुसार र‍हमान मलिक आज दोपहर दो बजे दिल्‍ली पहुंचेंगे। मलिक के साथ 15 सदस्‍यीय शिष्‍टमंडल भी होगा। शाम 5 बजे दोनों देशों के बीच आधिकारिक स्‍तर की बातचीत शुरु होगी। माना जा रहा है कि इस बातचीत में नए वीजा नियम का ऐलान किया जा सकता है। इसके बाद रहमान मलिक और सुशील कुमार शिंदे अकेले में वार्ता करेंगे। जाहिर तौर पर इस दौरान कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

जानकारों की मानें तो इस वार्ता के दौरान सीमा पार चल रही आतंकी गतिविधियों की बात भी भारत की ओर से उठाया जा सकता है। इसके अलावा नकली नोटों की समस्‍याओं पर भी चर्चा हो कसमी है। वहीं रहमान मलिक ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की भी इच्‍छा जाहिर की है मगर अभी इसपर कोई परिणाम सामने आया है। वहीं जानकारी यह भी है कि मलिक आगारा और फतेहपुर सीकरी भी जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+