सोनिया बोलीं- मोदी के विकास के वादे झूठे

सोनिया ने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कहा है कि आप हमें वोट करें और अगर हम सत्ता में आते हैं तो अपने सभी वादे पूरे करेंगे। मोदी के शासन में गुजरात का सर्वांगीण विकास नहीं हुआ है और अब जनता को विकास के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।
गुजरात सरकार ने गरीबों को कोई सुध नहीं ली है। सरकार ने भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण दिया है और बेगुनाह लोगों को दंडित किया है। सरकार ने गरीबों का ख्याल नहीं रखा है। राज्य में बेरोजगारी की दर ज्यादा है और लगभग 20 लाख लोग बेघर हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि वोट पाने के लिए भाजपा जो कह रही है वह सच नहीं है बल्कि ये सभी वादे झूठे हैं। इसके पहले चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश आये राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर लोगों की बात न सुनने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा था कि प्रदेश में सिर्फ एक व्यक्ति की आवाज ही सुनी जाती है। उन्होने मोदी को एक ऐसा व्यक्ति बताया था जो कि सिर्फ अपने सपनों के बारे में सोंचता है।
सोनिया ने मोदी पर देश की सुरक्षा और अखंडता के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है साथ ही यह भी कहा कि हम देश की एकता के साथ किसी को खिलवाड़ करने नहीं देंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ है वहीं अगले चरण का मतदान 17 दिसंबर को होगा।
गुजरात चुनाव की वोटों की गिनती 20 दिसंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications