मोदी के लिए आडवाणी के साथ टीवी सितारे भी उतरे चुनाव प्रचार में

वहीं मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज सावरकुंडला, धांगधरा, सुरेंद्रनगर, ढोलका, पेटलाड, नादिया, बहरामपुर अहमदाबाद सिटी, घीकांटा अहमदाबाद सिटी में चुनाव प्रचार करेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा फिल्म और टीवी सितारे भी नरेंद्र मोदी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। फिल्म अभिनेता परेश रावल गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। वहीं टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदार भी मोदी के लिए प्रचार कर रहे हैं। भावनगर में दिलीप जोशी जेठालाल के अलावा इसी सीरियल के अन्य कलाकारों ने भी चुनाव प्रचार किया।
लोकप्रिय टीवी सीरियल बालिका वधू से प्रसिद्ध हुई कलाकार आविका गौर ने लोगों से मोदी को जिताने के लिए अपील की। खिचड़ी सीरियल के राजीव मेहता ने भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर प्रचार किया।
आज का दिन मतदान से पहले प्रचार का अंतिम दिन है, अत: भाजपा और कांग्रेस कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। गुजरात में मोदी की जीत को लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन कांग्रेस द्वारा किये गये चुनावी वादों ने मोदी सरकार के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं। इसके बावजूद राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार मोदी की जीत की अधिक संभावनाएं हैं क्योंकि आम जनता को पता है कि कांग्रेस ने जो जनता से वादे किये हैं वह पूरे नहीं हो सके हैं साथ ही भ्रष्टाचार के आरोप भी कांग्रेस के खिलाफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications