अन्ना ने कहा- सपने में खोये हुए हैं केजरीवाल
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल से अन्ना हजारे की बढ़ती दूरियां देश की जनता को लगातार चक्कर में डाल रही हैं। एक समय था जब दोनों ने एक साथ मिलकर हुंकार भरी और लोकपाल बिल को लेकर क्रांति आयी, आज अन्ना केजरीवाल का मुंह भी नहीं देखना पसंद करते हैं। मंगलवार को एक बार फिर अन्ना ने उनके खिलाफ जहर उगला और कहा कि किजरीवाल सपनों की दुनिया में खोये हुए हैं।
अन्ना ने राजधानी में प्रेसवार्ता के दौरान कहा, "समय के साथ मैंने अरविंद के लिये अपना दृष्टिकोण बदल लिया है। अगर मैं कारण बताउंगा तो अरविंद के लिये परेशानियां बढ़ जायेंगी। इसलिये मुझे चुप रहने दीजिये। मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी सपनों की दुनिया में खोये हुए हैं। इस तरह से जनता का भला नहीं होने वाला।

अन्ना ने आगे कहा, "अगर केजरलवाल यह सोच रहे हैं कि मैं उनके पास वापस जाउंगा तो उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला।"
खैर अब अन्ना कुछ भी कहें, केजरीवाल तो यही सोच रहे हैं कि आज नहीं तो कल अन्ना को मना ही लेंगे। केजरीवाल ने पिछले दिनों कहा था, "अन्ना कुछ दिन के लिये नाराज हैं और यह नाराजगी जल्द ही खत्म हो जायेगी। मैं उनका भक्त था, हूं और हमेशा रहूंगा। मैं उनके बताये हुए रास्ते से कभी नहीं हटूंगा।"
फिर होगा आंदोलन
अन्ना ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने लोकपाल बिल पास नहीं किया, तो 30 जनवरी 2013 को पुणे से एक बार फिर आंदोलन शुरू होगा। इस बार का आंदोलन पहले से भी ज्यादा प्रभावी होगा। अन्ना ने कहा, "मैं राज्यसभा में प्रेषित बिल का अध्ययन कर रहा हूं, कि वो सशक्त है या नहीं। मेरा इस बार का आंदोलन 2014 के चुनाव के पहले तक जारी रहेगा।" अन्ना ने कहा, "लोकसभा को भंग करने का समय आ गया है। ये लोग संविधान नहीं जानते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications