मारूति ने पेश किया ए-स्‍टार का लिमिटेड एडिशन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने भारतीय बाजार में अपने वाहनों के रेंज में एक और इजाफा किया है। कंपनी ने इस बार देश की सड़क पर अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार ए-स्‍टार के नये लिमिटेड एडिशन संस्‍करण एक्‍टीव (A-Star Aktiv) को पेश किया है। आपको बता दें कि मारूति सुजुकी ए-स्‍टार का यह नया वैरिएंट अपने पिछले वैरिंएट के मुकाबले 14,990 रुपये महंगा है।

बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से लबरेज इस कार में कंपनी ने सभी आधुनिक फीचर्स को शामिल किया है। कंपनी द्वारा प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मारूति सुजुकी ए-स्‍टार की कीमत भारतीय बाजार में 3.76 लाख रुपये से लेकर 4.61 लाख रुपये तक है। यह कीमत एक्‍सशोरूम दिल्‍ली के अनुसार दी गई है। मारूति सुजुकी भारतीय बाजार में इस समय युवाओं को अपना लक्ष्‍य बना रही है।

हाल ही में कंपनी ने देश की सड़क पर अपनी बेहतरीन छोटी कार अल्‍टो 800 को पेश किया है। इसके बाद कंपनी ने अब बाजार में ए-स्‍टार के इस नये लिमिटेड एडिशन से युवाओं को आकर्षित करने की योजना बनाई है। कंपन ने इस नये लिमिटेड एडिशन को दो वैरिएंट वीएक्‍सआई और वीएक्‍सआई एटी के साथ बाजार में पेश किया है। कंपनी ने नये ए-स्‍टार में कुछ आकर्षक फीचर्स को शामिल किया है जो कि इस कार को अपने श्रेणी में और भी बेहतर बना देतें हैं।

नई मारूति ए-स्‍टार के एक्‍सटीरियर को कंपनी ने बेहद ही खास लुक दिया है। व्‍हाई कलर बॉडी पर रेड कलॅर की स्‍टाईप्‍स और दोनो दरवाजे पर रेड पेंट इस कार को स्‍पोर्टी लुक प्रदान करतें हैं। ऐसा देखा गया है कि युवा कार को खरीदने के बाइ इस तरह से कार के उपर स्‍टीकर आदि का प्रयोग करतें हैं अब कंपनी खुद इसे तैयार कर दे रही है निश्‍चय ही यह कार युवा ग्राहकों को लुभाने में कामयाब होगी।

आपको बता दें कि मारूति सुजुकी ने ए-स्‍टार कार में 998 सीसी की क्षमता का के10 इंजन का इस्‍तेमाल किया है जो कि कार को बेहतर माइलेज प्रदान करने में पूरी मदद करता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 19 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज प्रदान करने में सक्षम है। कंपनी ने इस कार में कुल 14 नये फीचर्स को शामिल किया है। तस्‍वीरों के माध्‍यम से जानिए क्‍या खास है इस नई मारूति सुजुकी लिमिटेड एडिशन ए-स्‍टार में। जानने के लिए यहां क्लिक करें-

लिमिटेड एडिशन ए-स्‍टार रिव्‍यू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+